बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को विशेष विमान से नाल हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनका स्वागत बीएसएफ अधिकारियों ने भव्य तरीके से किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उपस्थित थे।
सीएम शर्मा यहां से खाजूवाला बॉर्डर के लिए रवाना हुए, जहां वे कोड़ेवाला पोस्ट पहुंचे और वहां तैनात सेना के जवानों को संबोधित किया। जवानों के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी सेवाओं और देश के प्रति समर्पण की सराहना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री नाल लौट आए और वहां आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के बाद वे महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक की।
स्वागत समारोह-
नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अगुवाई में हुआ। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर के पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्य उद्देश्य-
मुख्यमंत्री का दौरा सेना जवानों से संवाद स्थापित करना, तिरंगा यात्रा में भाग लेना और विश्वविद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करना प्रमुख लक्ष्यों में शामिल था।
बीकानेर में डिलीवरी के 7 दिन बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा