Wednesday, September 17, 2025
Homeदेशशेयर बाजार और सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल

शेयर बाजार और सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 3 सितंबर को उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती दिखी। सेंसेक्स 409.83 अंक की छलांग लगाकर 80,568 पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 135 अंक ऊपर चढ़कर 24,715 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट दर्ज हुई।

टाटा स्टील टॉप गेनर

बाजार में सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील में देखने को मिली, जो 5.87% की मजबूती के साथ बंद हुआ। टाइटन, महिंद्रा और जोमैटो जैसे शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा बढ़त रही। निफ्टी में 26 कंपनियां चढ़ीं जबकि 24 में गिरावट रही।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

NSE का मेटल इंडेक्स 3.11% की उछाल के साथ सबसे मजबूत रहा। फार्मा, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में भी एक फीसदी से अधिक तेजी देखने को मिली। हालांकि आईटी और मीडिया इंडेक्स पर दबाव बना रहा और ये लाल निशान पर बंद हुए।

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। जापान का निक्केई 0.88% गिरकर 41,939 पर बंद हुआ जबकि कोरिया का कोस्पी 0.38% की बढ़त के साथ 3,184 पर पहुंचा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.60% नीचे 25,343 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.16% टूटकर 3,814 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में भी 2 सितंबर को गिरावट रही। डाउ जोन्स 0.55% गिरकर 45,296 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.82% और एसएंडपी 500 में 0.69% की कमजोरी दर्ज हुई।

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2 सितंबर को कैश सेगमेंट में 1,159.48 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

इसके उलट घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,549.51 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी कर बाजार में भरोसा दिखाया।

सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ने इतिहास रच दिया। बीते पांच दिनों में सोना 5,000 रुपए चढ़ चुका है और बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

जयपुर सर्राफा कमेटी के भाव इस प्रकार रहे –

  • 24 कैरेट सोना: 1,08,400 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,01,100 रुपए
  • 18 कैरेट सोना: 84,600 रुपए
  • 14 कैरेट सोना: 67,200 रुपए

वहीं चांदी की कीमत 1,26,200 रुपए प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!