Tuesday, February 3, 2026
Homeक्राइमRajasthan News: 32 साल पहले हुए देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल...

Rajasthan News: 32 साल पहले हुए देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल में 6 दोषियों को उम्रकेद की सजा

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Rajasthan News: अजमेर. अजमेर में हुए 32 साल पहले हुए देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल के बाकी बचे 7 में से 6 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी मानकर जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 5-5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

एक आरोपी इकबाल भाटी को एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली से अजमेर लाया गया है। बाकी आरोपी पहले से ही कोर्ट में मौजूद हैं। इन 6 आरोपियों पर चार्जशीट 23 जून 2001 को पेश हुई थी। इनकी सुनवाई इसी साल जुलाई में पूरी हुई है।

साल 1992 में 100 से ज्यादा कॉलेज गर्ल्स के साथ गैंगरेप और उनकी न्यूड फोटो सर्कुलेट होने पर शहर में हडकंप मच गया था। मामले में 18 आरोपी थे। 4 सजा भुगत चुके हैं। 4 को हाईकोर्ट दोषमुक्त कर चुका है।

एक ने 30 साल पहले केस के दौरान ही सुसाइड कर लिया था। दो आरोपियों पर लड़के से कुकर्म का केस चला, इसमें एक सजा भुगत चुका है और एक पर केस चल रहा है। एक आरोपी फरार है और 6 आरोपियों को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई  है। इसके साथ ही उन पर 5-5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!