Wednesday, February 25, 2026
Homeप्रमुख खबरेSpotnow News: आनंदपाल गैंग का गुर्गा प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

Spotnow News: आनंदपाल गैंग का गुर्गा प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Spotnow News: अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने मार्च 2022 में सेंट्रल जेल से चार मोबाइल मिलने के मामले में हाई सिक्योरिटी जेल से एक हार्डकोर बंदी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में दो दिन पूर्व भी एक आरोपी, हरियाणा निवासी विजय सिंह, को सेंट्रल जेल से गिरफ्तार किया था। मामले की शुरुआत उस समय हुई जब जेल प्रशासन ने मार्च 2022 में वार्ड नंबर 10 के बैरक नंबर में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें चार मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुए थे। उस समय बैरक में 7 से 8 बंदी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें—-Spotnow News: आबकारी विभाग में होगा IEMS 2.0: सभी प्रक्रियाएं होंगी ऑनलाइन

जेल प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि तफ्तीश के दौरान आनंदपाल गैंग के गुर्गे आजाद सिंह को हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार किया गया। मोबाइल मिलने के बाद आजाद को हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!