Monday, May 20, 2024
HomeराजनीतिLoksabha elecation 2024: प्रदेश सरकार के तीन मंत्री कन्हैयालाल, विजयसिंह एवं मंजू...

Loksabha elecation 2024: प्रदेश सरकार के तीन मंत्री कन्हैयालाल, विजयसिंह एवं मंजू बाघमार कुचामनसिटी में लेंगे बैठक

भाजपा ने शुरु की लोकसभा चुनाव की तैयारी

भाजपा ने शुरु की लोकसभा चुनाव की तैयारी

आपणो अतिथि गृह में होगा लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन

न्यूज डेस्क @ कुचामनसिटी। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर शिक्षा नगरी कुचामनसिटी में सोमवार को भाजपा के कईं मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों एवं पदाधिकारियों का दौरा रहेगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि सोमवार को शहर के डीडवाना रोड़ स्थित आपणो अतिथि गृह में भाजपा की लोकसभा प्रबन्धन बैठक होगी।

बैठक में प्रदेश सरकार के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, राजस्व राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी एवं सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री मंजू बाघमार सहित लोकसभा चुनाव के लिए सम्भाग सहप्रभारी विजेन्द्र पूनिया, नागौर सहप्रभारी अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष नागौर (देहात) गजेन्द्रसिंह ओडिण्ट, जिलाध्यक्ष नागौर (शहर) रामनिवास सांखला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी सहित लोकसभा प्रबन्धन कमेटी सदस्य मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!