Saturday, March 14, 2026
Homeक्राइमSpotnow News: इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर 8.50 लाख की ठगी

Spotnow News: इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर 8.50 लाख की ठगी

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Spotnow News: सीकर. रानोली पुलिस थाना इलाके में युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती करके रुपए और जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पैसा डबल करने के लालच में फसाया

पुलिस थाने में युवती ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर गौरव अशोपा नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। गौरव ने पैसा डबल करने के नाम पर पहले तो 4 हजार रुपए अपने अकाउंट में डलवाए थे। इसके बाद गौरव और पैसे मांगने लगा। उसने अलग-अलग अकाउंट में पैसे डलवाए। गौरव युवती से उसकी मां का एटीएम कार्ड भी ले गया और उससे भी पैसे निकाल लिए।

यह भी पढ़े—-Spotnow News: कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को मिली मां की गोद

बदनाम करने की धमकी देने लगा। तब युवती ने कई जेवरात भी गौरव को दे दिए। लेकिन जब युवती ने पैसे और जेवरात वापस मांगे तो गौरव युवती को बदनाम करने की धमकी देने लगा। गौरव ने युवती से 8.50 लाख रुपए और जेवरात ले लिए।  पैसे और जेवरात लौटाने से मना भी कर दिया है। फिलहाल रानोली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!