Tuesday, February 24, 2026
Homeप्रमुख खबरेSpotnow News: सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार पर चढ़ा, 4...

Spotnow News: सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार पर चढ़ा, 4 की मौत

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Spotnow News: सीकर. में सीमेंट से भरा एक ट्रेलर कार पर चढ़ गया। कार में सवार मां-बेटे सहित 4 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट बुधवार सुबह 10 बजे रींगस में NH-52 जयपुर-बीकानेर पर ममता होटल के सामने हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बहुत मुश्किल से बाहर निकाला। सभी को रींगस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कार में सवार चारों लोग झुंझुनूं जिले के प्रतापपुरा के निवासी थे और जयपुर डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें– Spotnow News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया जयपुर के युवक को किडनैप

रींगस थानाधिकारी ने बताया कि प्रतापपुरा के रहने वाले राजकुमार मीणा (45) मां संज्या देवी मीणा (60) को डॉक्टर को दिखाने जयपुर जा रहे थे। कार में उनकी बेटी अर्चना मीणा (22) और एक अन्य व्यक्ति आजाद (40) भी थे। ट्रेलर और कार दोनों जयपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान ट्रेलर कार को पीछे से टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर के नीचे आने से कार पूरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोग अंदर फंस गए। क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाकर कार को निकाला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!