Tuesday, February 24, 2026
Homeप्रमुख खबरेSpotnow News: एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर पीकर...

Spotnow News: एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर पीकर काटी हाथ की नसें

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Spotnow News: राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर पीकर हाथ की नसें काट ली। इसके बाद 3 की मौत हो गई वहीं एक सदस्य की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार कर्ज के चलते इन चारों सदस्यों ने जहर खाने के बाद हाथ की नस काट ली थी। घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट भी पड़ा मिला  है, जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात बताई है।

यह भी पढ़ें—-Spotnow News: गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का नहाते हुए बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले राहुल मारू, उनकी पत्नी रुचि मारू और सात साल की बेटी आराध्या मारू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आईजी और एसपी मौके पर पहुंचे। एक सदस्य को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जबकि तीनों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में कर्ज की बात सामने आई है। कर्ज के कारण राहुल मारू कुछ समय से परेशान चल रहा था।

यह भी पढ़ें—-Spotnow News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लगी

10 माह पहले पांच लोगों ने की थी आत्महत्या

करीब 10 महीने पहले भी बीकानेर के अंत्योदय नगर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट में लिखा था कि ससुराल और पीहर वाले परेशान कर रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!