Friday, November 28, 2025
Homeक्राइमSpotnow news: जोधपुर में गोलीकांड: पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Spotnow news: जोधपुर में गोलीकांड: पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Spotnow news:  जोधपुर के बावड़ी क्षेत्र में एक पार्टी के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। मृतक का शव बावड़ी हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखा गया है, जहां उसके परिजन और समर्थक इकट्ठा हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों हिस्ट्रीशीटर के बीच कोई दुश्मनी नहीं थी।

यह भी पढ़े:-Spotnow news: टीना डाबी का स्पा सेंटर में हंगामा: दरवाजा तोड़कर 5 लड़कियां मिलीं

पुलिस के अनुसार:- बावड़ी कस्बे के एक मकान में बुधवार रात हिस्ट्रीशीटर गेमाराम जाट और सुखराम जाट अपने दोस्तों के साथ पार्टी मना रहे थे। अचानक किसी मुद्दे पर उनकी आपस में बहस हो गई। इसी दौरान सुखराम ने अपनी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली सीधे गेमाराम जाट के माथे पर जाकर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हिस्ट्रीशीटर के बीच कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर झगड़ा किस कारण से हुआ और गोली क्यों चलाई गई। इस मामले की गहन जांच चल रही है।

पुलिस की तैनाती मामले की गंभीरता के बीच:-

घटना के बाद शव को बावड़ी अस्पताल की मॉच्यूरी में रखा गया। आज सुबह मृतक के परिजन और स्थानीय निवासी वहां जमा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भोपालगढ़ और जोधपुर से अतिरिक्त बल बुलाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े:-Spotnow news: सीकर में रूप कंवर सती कांड: कोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!