Sunday, April 28, 2024
Homeक्राइमNagaur: रोल थाना क्षेत्र के एक खेत में मिला महिला का शव

Nagaur: रोल थाना क्षेत्र के एक खेत में मिला महिला का शव

पुलिस को मौके से मिली हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी

Nagaur @ spotnow. रोल थाना क्षेत्र के एक खेत में सोमवार की सुबह महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस को मौके से एक कुल्हाड़ी भी मिली है, जिसे जब्त करके पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से भी जांच शुरू की है।

Rajasthan में ‘लव जिहाद’: तीन अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, मंत्री ने कहा – “एक खतरनाक साजिश चल रही…

प्राप्त  जानकारी के अनुसार Nagaur जिले के रोल थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह लोगों ने खेत  में महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान महाराष्ट्र निवासी संगीता (40) के  रूप में हुई है। जिसकी शादी 15 साल पहले साडोकन निवासी माडूराम जाट के साथ शादी हुई थी। उसके एक बेटी भी है। फिलहाल पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है।

Bharat Rice Yojana: भारत सरकार की योजना के तहत गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर मिलेंगे चावल

घटना की जानकारी मिलने पर जायल वृत्ताधिकारी और प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमार जैन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की है, जिससे हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस को शव साडोकन से बांसड़ा गांव जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। मृतक महिला के शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान है।  पुलिस ने शक जताया कि हत्या में किसी करीबी की हाथ हो सकता है।

पुलिस ने एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को‌ नागौर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!