Monday, April 29, 2024
HomeराजनीतिNagaur Politics: नागौर मेें दोनों प्रत्याशियों के 5 साल पुराने विडियो हो...

Nagaur Politics: नागौर मेें दोनों प्रत्याशियों के 5 साल पुराने विडियो हो रहे वायरल

- बेनीवाल लगा रहे भाजपा जिंदाबाद तो ज्योति लगा रही कांग्रेस के नारे -

Nagaur Politics:  नागौर. सोशल मीडिया पर नागौर के भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा और कांग्रेस + रालोपा गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के 5 साल पुराने विडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें हनुमान बेनीवाल भाजपा से गठबंधन के प्रत्याशी थे और ज्योति कांग्रेस की प्रत्याशी थी।

नागौर में इन दिनों राजनीति के दौरान नेताओं की बयानबाजी का स्तर लगातार गिरता चला जा रहा है। सभाओं में भले ही ज्योति मिर्धा भाजपा की भाषा बोल रही है और हनुमान गठबंधन के गीत गा रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया अलग-अलग विडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।

नागौर
नागौर

विधायक मुकेश भाकर, रामनिवास और महेन्द्र चौधरी के भी पुराने भाषण हो रहे हैं वायरल

लोकसभा Nagaur Politics:  के दोनों प्रत्याशियों के अलावा लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, परबतसर विधायक रामनिवास गावडिय़ा और नावां के पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी के भी विडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि यह विडियो पुराने जरुर है लेकिन सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर सुरक्षित रखे गए विडियो को डाउनलोड करके वायरल किया जा रहा है। जिसका खामियाजा भी प्रत्याशियों को भुगतना पड़ सकता है।

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर है सभी विडियो अपलोड

यह विडियो पांच साल पुराने और पिछले लोकसभा चुनाव के हैं। नावां के पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी का भी एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें हनुमान बेनीवाल महेन्द्र चौधरी के लिए अपशब्द बोल रहे हैं और बाद में महेन्द्र चौधरी भी उसका जवाब दे रहे हैं। ऐसे में चुनावी समय में यह विडिया प्रत्याशियों के लिए नुकसानदायी साबित हो सकते हैं।

खास बात यह भी वर्तमान भाजपा सरकार में मंत्री और नावां विधायक विजयसिंह चौधरी की भी हनुमान बेनीवाल के साथ वार्ता की करीब डेढ साल पुरानी फोटो वायरल की जा रही है।

अब मतदान में महज 3 दिन का समय शेष बचा है। चुनाव प्रचार भी दो दिन में थम जाएगा। ऐसे में आम आदमी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए सोशल मीडिया का ही उपयोग करता है।

आवश्यक संदेश- Spotnow – Real Time News Network आपसे अपील करता है कि किसी भी फोटो और विडियो पर विश्चास करने से पहले उसकी प्रमाणिकता के बारे में अन्य स्त्रोतों से जानकारी जुटानी चाहिए। कई मर्तबा सोशल मीडिया पर एडिटेड विडियो और फोटो भी वायरल होते हैं और इसके अलावा असत्य जानकारी भी प्रसारित हो जाती है। ऐसी जानकारी को फैलने से रोकने का प्रयास करना चाहिए।

अपील – लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं और 19 अप्रेल को अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें।

Nagaur politics: नागौर में इस बार दोनों ही प्रत्याशी खुद है अपने स्टार प्रचारक

मुख्यमंत्री का कुचामन दौरा: कुचामन कॉलेज से विनायक कॉम्प्लैक्स तक होगा रोड शो

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!